Rural Block and City Block Congress Committee Meetings Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देहात ब्लॉक एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 9:01 PM (IST)
देहात ब्लॉक एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
टोंक । कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक में कांग्रेस देहात ब्लॉक एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से संगठन सर्जन अभियान जिला प्रभारी राजेश कश्यप, प्रदेश महासचिव फूल सिंह ओला प्रदेश सचिव प्रद्युमन सिंह राठौड,़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। राजेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को ऊपर लाने का काम किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस के प्रति निष्ठा एवं लगाओ के साथ काम कर रहा है उसको कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत अपनी नुमाइदगी का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की राय लेने के बाद छह लोगों का पैनल तैयार करके राष्ट्रीय कांग्रेस को भेजा जाएगा। प्रद्युम्न सिंह जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा आदि लोगों ने कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत अपने विचार व्यक्त किया मीटिंग के बाद कार्यालय में जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किए गए। आवेदन के बाद लोगों से विस्तारित रूप से कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा की। जिसमें शहर के कांग्रेस से जुड़े लोगों ने अपने आवेदन दिए जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी पूर्व विधायक कमल बैरवा प्रदेश सरपंच संघ हंसराज फ ागना उपाध्यक्ष संगठन महासचिव दिनेश चौरसिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा इरशाद बेग, सलीम नकवी, महमूद शाह, सलीमुद्दीन खान, सरताज अहमद, सुनील बंसल, पीसीसी सदस्य माया सुवलका, देवकरण गुर्जर, शैलेंद्र शर्मा, जेबा खान, शब्बीर अहमद, आशा नामा, धर्मेंद्र सालोदिया, शिवजी राम मीणा, रामलाल संडीला, राहुल सैनी, नरेश मीणा, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, अत्ताउल्लाह खान, बरकत हसीन, शकीलउर रहमान खान, रामदयाल गुनावत, मणिन्द्र बैरवा, मयंक गोयल, पंकज यादव, मोहसिन रशीद, रशीद इंटक, युसूफ यूनिवर्सल, सुरेंद्र शर्मा, अरशद चिश्ती, जावेद चिश्ती, शंकर गौतम, ओसाफ खान, केदार चौधरी, मोहम्मद शकील, हनुमान यादव, इम्तियाज खान, ताबिश अजमल अजमल देवपुरा, सहादत नकवी, एहसान बाबा, इरशाद खान सेवादल, शबाना बी, मनमोहन सेवादल, मोतीलाल सेवादल, नईम सेवादल, इमरान सरताज, अफ रोज सरताज, आषाराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर, रमेष गुर्जर, बिषनलाल, धर्मेन्द्र सिंह, नजीर हसन, शाकिर खान, षिवजीलाल, शैतान सिंह, पारस मोन्टी, सुरेन्द्र बैरवा, अविनाष गुर्जर, भागचन्द गुर्जर, मोहनलाल मीणा, नवीन बैरवा, इमरान पहलावन, अमजदउल्ला आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें। मीटींग के अंत में टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा के पुत्र के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement