khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 08:56 AM (IST)
नई दिल्ली। रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। यह गुरुवार को लगातार पांचवें सत्र में कमजोर हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि एक समय कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के निचले स्तर 68.86 पर पहुंच गया।औंधे मुंह लुढ़क रहे रुपये को थामने के लिए रिजर्व बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा। नतीजतन अमेरिकी मुद्रा की तुलना में यह 17 पैसे कमजोर होकर 68.74 के स्तर पर बंद हुआ।यह भारतीय मुद्रा का 39 महीने का निचला स्तर है। पांच सत्रों में यह मुद्रा 91 पैसे यानी 1.34 फीसद टूट चुकी है। जबकि इस महीने अब तक रुपया करीब तीन फीसद नीचे आ चुका है।विशेषज्ञ कहने लगे हैं कि हालात यही रहे तो निकट भविष्य में रुपया 70 के स्तर तक लुढ़क सकता है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थितियों पर करीब से नजर रख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर