Run for Fun organized in Solan Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोलन में रन फॉर फन आयोजित

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 3:22 PM (IST)
सोलन में रन फॉर फन आयोजित
20 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कों की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन के दोरना बहादुर पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों के राजू दूसरे तथा बिलासपुर के रोहित तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की लड़कियों की श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों की नितिका प्रथम, इसी विद्यालय की कोमल राणा द्वितीय तथा राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की आशिमा राणा तृतीय स्थान पर रही। 20 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की पुरूषों की श्रेणी में बिलासपुर के विजय कुमार प्रथम, कोचिंग सेंटर सोलन के तेज बहादुर द्वितीय तथा इसी केन्द्र के प्रवीण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की महिलाओं की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन की मीनाक्षी पहले, इसी केन्द्र की सोनी दूसरे तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन की प्रीतिका तीसरे स्थान पर रही। सभी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार के रूप में 2500 रुपये, दूसरे स्थान हासिल करने वाले धावकों को 2000 रुपये तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले धावकों को 1500 रुपये प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement