Run for Fun organized in Solan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोलन में रन फॉर फन आयोजित

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 3:22 PM (IST)
सोलन में रन फॉर फन आयोजित
सोलन। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संदीप नेगी ने रविवार को यहां ऐतिहासिक ठोडों मैदान से ‘रन फार फन’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रन फार फन में 14 वर्ष से कम आयुवर्ग, 20 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 20 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में लड़कों तथा लड़कियों ने भाग लिया। संदीप नेगी ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से ऐसे आयोजन करवाए जाने का उद्देश्य यही है कि युवाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र एवं प्रदेश को अपने श्रम के बल पर सही दिशा प्रदान करने में सक्षम है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे शारीरिक एवं योगिक अभ्यास का अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी युवाशक्ति भारत के पाास है। हमारे युवाओं को शारीरिक और बौद्धिक रूप से पूरी तरह चुस्त-दुरूस्त रहने की आवश्यकता है ताकि वे सतत् विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को न केवल स्वयं नशे से दूर रहना होगा बल्कि अपने सभी साथियों को भी इस सामाजिक अभिशाप से दूर रखना होगा।
उन्होंने इस अवसर पर रन फार फन के तीनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
14 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कों की श्रेणी में शामती के दीपक प्रथम, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के सुनील द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कोठों के श्याम तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयुवर्ग की लड़कियों की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन की रिया पहले, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की श्रुति दूसरे तथा कोचिंग संेटर सोलन की ईशा तीसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मास्टर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अजय कंवर सहित जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं धावक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement