Advertisement
राइजिंग राजस्थान समिट में रूमा देवी का होगा उद्बोधन

इस समिट में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण व नेतृत्व को बढावा देने के लिए सामाजिक व कारोबारी जगत में सफल महिला नेतृत्व में शुमार महिला सशक्तीकरण की प्रतीक सामाजिक कार्यकर्ता व अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर रूमा देवी, वेदांता समूह की वाइस चेयरपर्सन और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल, किर्लोस्कर सिस्टम्स की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अंजलि विक्रम किर्लोस्कर, वेलस्पन लिविंग की सीईओ दीपाली गोयनका, ओमान क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप और मार्केटिंग प्रमुख ॠचा शर्मा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां राज्य सरकार द्वारा बतौर राज्य अतिथि आमंत्रित हुई है।
रूमा देवी फाउंडेशन की प्रवक्ता अनीता ने बताया कि सरकार महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान राइजिंग में विशेष सत्र का आयोजन करवा रही है। रूमा देवी 9 दिसंबर को प्रातः उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेगी जहां माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्लोबल सबमिट का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे हर स्टोरी सेशन में रुमा देवी बतौर वक्ता अपने अनुभव रखेगी। इसी तरह राजस्थान राइजिंग में होने वाली विशेष सांस्कृतिक संध्या में वो
शिरकत करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


