रुद्रपुर की खाट सभा में आमंत्रित किसानों में बांटने
के लिए पानी और लड्डू की भी
व्यवस्था की गई थी। इसके लिए जिम्मेदारों ने लड्डू और पीने के लिए करीब सौ गत्ते पानी मंगवाए थे। राहुल के जाते ही एक तरफ जहां खाट लूटने की होड़ लग गई। वहीं दूसरी
तरफ भीड़ ने वहां मिल रहे लड्डू और पानी की बोतलों पर भी हमला बोल दिया। कई लोगों
ने तो ऐसे लड्डू निकाले जैसे वह रैली में नहीं बल्कि लूट-पाट ही करने आएं हों |