Advertisement
बागपत नगर पालिका परिषद में हंगामा: ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, सभासदों ने किया धरना-प्रदर्शन

ईओ की सफाई और पलटवार :
दूसरी ओर, नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कुछ सभासद उन्हें अनुचित दबाव में लेकर मनमाने कार्य करवाना चाहते हैं, जिसमें वे किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे।
ईओ भड़ाना ने स्पष्ट किया कि वे पारदर्शी ढंग से कार्य कर रहे हैं और चाहते हैं कि नगर में विकास कार्य तेजी से हों। लेकिन कुछ सभासद ऐसे हैं जो हर योजना में अवरोध पैदा करते हैं और केवल अपने निजी हित साधना चाहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यही तीन-चार सभासद हैं जिन्होंने पूर्व में 'आवास योजना' जैसे अभियानों में भी बाधाएं खड़ी की थीं और अब विकास कार्यों में भी अड़ंगा डालने का प्रयास कर रहे हैं। भड़ाना ने यह भी कहा कि नगर पालिका के अन्य सभासद सहयोगी और विकास के प्रति जागरूक हैं, लेकिन कुछ गिने-चुने लोग बेवजह आरोप लगाकर प्रशासन को दबाव में लेने की कोशिश कर रहे हैं।
संकट और समाधान के बीच टकराव :
इस मामले ने नगर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। जहां सभासद अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं, वहीं ईओ प्रशासनिक प्रक्रिया की मर्यादा और विकास की गति बनाए रखने की बात कर रहे हैं। दोनों पक्षों के अपने तर्क हैं लेकिन इस टकराव के बीच आम जनता विकास कार्यों के ठहराव से प्रभावित हो रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


