लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएनएस यादव के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय तंबाकू नियंत्रण सचल दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रचार व उत्पाद की बिक्री करना कानूनन अपराध की श्रेणी में रखा गया है।