अमृतसर। गुरु नगरी में छाई धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कोहरे के कारण लोगों को जीटी रोड और हाईवे के अलावा अमृतसर की सडक़ों पर भी चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण दृश्यता दस मीटर से भी कम रह गई है। वहीं कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिख रहा है। अमृतसर से चलने वाली और यहां पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेने कई घंटे की देर से संचालित हो रही है। इसके अतिरिक्त दिसंबर माह के अखिरी दिनों में चली सर्द हवा ने भी लोगों की परेशानियों में ईजाफा कर दिया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन सर्दी के लिहाज से मुश्किल भरें होंगे। क्योंकि तापमान में ओर अधिक गिरावट होगी।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]