Routed bribe with money in the bank FD-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत के रूपयों से कराई बैंक में एफडी

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 5:59 PM (IST)
रिश्वत के रूपयों से कराई बैंक में एफडी
श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले कुछ सालों के दौरान रिश्वत लेते पकड़े गये लोगों से जो राशि बरामद की थी । जिन मामलों का निस्तारण नही हुआ है, उन रूपयों को फिक्स डिपोजिट करवाई जाएगी । जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को अमान्य घोषित कर दिया है । वही पिछले कुछ सालों के दौरान एसीबी ने रिश्वत लेते कई लोगों को गिरफ्तार किया था। यह राशि वजह सबूत के रूप में एसीबी ने अपने पास रखी हुई थी। जो हजारो रुपये एसीबी के पास पड़े थे । उनके निस्तारण के लिए अदालत से मार्गदर्शन मांगा गया था। अदालत ने पुरानी मुद्रा को बैंक जमा करवाकर उसकी फिक्स डिपोजिट करवाने के लिए कहा गया है । इसके बाद एसीबी के स्थानीय चोंकी प्रभारी पृथ्वी सिंह ने कलक्ट्रेट की एसबीबीजे शाखा में पुरानी राशि की एफडीआर करवाई।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement