robbery from a student in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर छात्र को लूटा

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 4:39 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर छात्र को लूटा
कानपुर। कल्याणपुर थाना इलाके में कॉलेज से घर लौट रहे छात्र को बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी के पास किराये का कमरा लेकर आशीष एमसीए की तैयारी कर रहा है। मंगलवार दोपहर छात्र कॉलेज से पढ़ाई कर वापस लौट रहा था, तभी बगिया क्रासिंग के पास पीछे से आये काली अपाचे सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर पर्स व मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। घटना के बाद चोटिल छात्र ने सूचना 100 पर पुलिस को दी। लेकिन सूचना के बाद एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र से लूट की जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित थाने आकर तहरीर देता है, तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

[# यूपी चुनाव: बुंदेलखंड में भाजपा के लिए 2014 का इतिहास दोहराने की चुनौती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement