Robbery by truck driver and cleaner by feeding into drugs in hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालक व क्लीनर से लूट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 10:04 PM (IST)
नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालक व क्लीनर से लूट
हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव सूसामाई के पास ट्रक चालक व उसके साथी को बेहोश कर 40 हजार रुपये व गाड़ी के कागजात लुटने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक कामा, राजस्थान से गिट्टी लेकर सिकंदराराऊ आया था। जहां गिट्टी खाली करके वापस जा रहा था क़ि तभी रास्ते में किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनसे 40 हजार रूपये व गाड़ी के कागजात लेकर फरार हो गया। जब दूसरा चालक भी अपना ट्रक खाली करके वापस जाने लगा तो रास्ते में रोड़ के किनारे ट्रक को खड़ा देखा। जिसमे ट्रक ड्राइवर व क्लिंजर को बेहोशी की हालात में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement