Robbers arrested in kanpur dehat -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट के माल के साथ लुटेरे गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 2:06 PM (IST)
लूट के माल के साथ लुटेरे गिरफ्तार
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना इलाके में पुलिस को लूट, राहजनी करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों के कब्जे पुलिस ने लूट के जेवरात व नकदी के साथ पकड़ा गया है। अभियुक्तों ने हाल में हुई दो लूट की वारदातें करना कबूल की है। सीओ सिकंदरा ने खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात मंगलपुर थाना क्षेत्र में स्वाट प्रभारी संतोष कुमार आर्य व एसआई प्रभात सिंह कस्बा झींझक में गश्त पर थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि करियाझाला मोड़ कंचौसी रोड के पास तीन बाइक सवार बदमाश किसी वारदात के लिए घूम रहे है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से जेवरात व नकदी बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो दोनों के लुटेरे गैंग के सदस्य होने की जानकारी हुई। पकड़े गये अभियुक्तों में पट्टी गढ़ी निवासी अनुज कुमार व गढ़िया का रहने वाला शिवम है। लुटेरों ने इलाके में बीते माह 13 व 22 अगस्त को लूट की घटनाएं अंजाम देने की बात कबूल की है। लूट का माल बरामद करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement