khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 10:57 AM (IST)
संगरूर। धूरी-संगरूर पर रजबाहे के पुल पर एक महिन्द्रा पिकअप वैन नीचे गिर गई। इस हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वैन में सवार 22 लोग गांव अलाल में समारोह में शिरकत करने के बाद गांव मंगवाल आ रहे थे। लेकिन रविवार दोपहर को पिकअप वैन का संतुलन बिगडऩे के कारण वह रजबाहे में जा गिरी। उधर घायलों को सिविल अस्पताल संगरूर में ले जाया गया, जहां से 11 को राजिंद्रा अस्पताल पटियाला हेतु रैफर किया गया है। एस.एच.ओ. सदर धूरी भरभूर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में गुरदेव कौर (70) पत्नी नरंजन सिंह निवासी मंगवाल, स्वर्णजीत कौर (40) पत्नी गुरदेव सिंह निवासी मंगवाल, हरमीत कौर उर्फ रानी (50) पत्नी हरभजन सिंह निवासी मंगवाल के अलावा 2 बच्चे कर्ण सिंह (12) पुत्र मनजीत सिंह और सुखमनप्रीत कौर (4) पुत्री मनजीत सिंह निवासी संगरूर शामिल हैं।