धौलपुर। शनिवार रात मनियां थाना इलाके के एनएच तीन पर फौजी ढाबा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालात गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया हैं। जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश के जौरा निवासी मुरारी, रामनिवास सहित सात लोग जयपुर की हाट से ट्रक में भैंस लेकर जौरा जा रहे थे। एनएच तीन पर फौजी ढावा के पास ट्रक का आगे का टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।