Road accident in Korba: Two people killed after scooter and bike collide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरबा में सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक टक्कर के बाद दो लोगों की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 04 नवम्बर 2026 12:18 PM (IST)
कोरबा में सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक टक्कर के बाद दो लोगों की मौत
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। कुसमुंडा के गेवरा-टीपर मार्ग पर स्कूटी और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जबकि स्कूटी सवार युवती की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि रेलवे अंडरब्रिज मरम्मत के लिए बंद होने से भारी वाहनों का दबाव टीपर मार्ग पर बढ़ गया था। इसी वजह से इस वैकल्पिक मार्ग पर यातायात काफी ज्यादा था। हादसे के बाद वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले रविवार देर रात भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। उत्तर प्रदेश के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारुडीह गांव के पास एक वैन के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया था कि रविवार रात को आठ लोग एक ओमनी वैन में सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने के बाद हाटा से कप्तानगंज स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हाटा इलाके में वैन अहीराउली की तरफ से हाटा आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। वैन में सवार आठ लोगों में से छह की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो घायलों को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
उन्होंने कहा था कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवारों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है।
मृतकों के एक रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया था कि 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद हमें शव सौंप दिए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement