RLP Steps Up Preparations for Municipal Elections; Hanuman Beniwal Consults Party Workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निकाय चुनावों को लेकर RLP ने तेज की तैयारियां, हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अगस्त 2026 9:06 PM (IST)
नगर निकाय चुनावों को लेकर RLP ने तेज की तैयारियां, हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
नागौर। नागौर आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को नागौर स्थित अपने आवास पर नागौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के नगरीय क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन से मुलाकात की और आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विभिन्न नगरीय क्षेत्रों से आए लोगों ने स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं, नगर निकायों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सांसद बेनीवाल को अवगत करवाया। सांसद ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में RLP जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और आमजन की आवाज को नगर निकायों तक पहुंचाने का काम करेगी। मुलाकात के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा एवं सांसद हनुमान बेनीवाल के संघर्षों से प्रभावित होकर RLP की सदस्यता ग्रहण की। सांसद बेनीवाल ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement