RLD protest in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएलडी ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 8:48 PM (IST)
आरएलडी ने किया प्रदर्शन
ऋतु भार्गव, मेरठ। जिला पंचायत के उप चुनाव को लेकर मेरठ में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। ऐसा ही एक मामले में राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने आज पुलिस कप्तान के घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं पर आरएलडी प्रत्याशी सपना हुडडा के घर पुलिसकर्मी भेज कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। आरोप ये भी है कि पुलिसकर्मियों के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी थे और उनकी शह पर ही ये कार्य किया गया है। हालांकि एसएसपी मंजिल सैनी तो आरएलडी कार्यकर्ताओं से नहीं मिली लेकिन मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार ने पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और जल्द ही इस मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदिकी और सरधना विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। लेकिन बीजेपी सरकार बनते ही अविश्वास प्रस्ताव आने की वजह से सीमा ने त्याग पत्र दे दिया था। इसके बाद से जिला पंचायत पद तो लेकर सभी पार्टियों नें जोड़ तोड़ का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement