Rivers are on the boom, do not Negligence : District collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी-नाले उफान पर हैं, लापरवाही नहीं बरतें : जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अगस्त 2017 10:13 PM (IST)
नदी-नाले उफान पर हैं, लापरवाही नहीं बरतें : जिला कलेक्टर
बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि मानसून के वर्तमान दौर में नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में आमजन को सजग व सतर्क रहते हुए ओवरफ्लो रपट व पुलों को पार नहीं करना चाहिए। कलेक्टर डॉ. सिंह गुरुवार को उपखंड छीपाबड़ौद के कलमोदिया में परवन नदी पर दौरे के दौरान आमजन से अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर बीते मंगलवार पानी के तेज बहाव के कारण नाव दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आपदा से प्रभावित मृतकों के परिवारों को मानक के अनुरूप नियमानुसार सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ये सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति रपट के ओवरफ्लो होने पर नदी को पार न करें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने हरनावदाशाहजी में राजकीय चिकित्सालय का दौरा भी किया और यहां शवों के पोस्टमार्टम आदि के संबंध में जानकारी ली, जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कर परिवारजनों को सौंप दिए हैं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हीरालाल वर्मा, तहसीलदार, पुलिस एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
जिला

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement