Rise of women power: Step towards a new India - Kalpana Devi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारी शक्ति का उदयः एक नए भारत की ओर कदम- कल्पना देवी

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 4:02 PM (IST)
नारी शक्ति का उदयः एक नए भारत की ओर कदम- कल्पना देवी
खास खबर। कोटा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक कविता पचवारिया ने बताया कि 15 अप्रेल बुधवार जी.एम.ए. सभागार में नारी शक्ति वंदन को लेकर जिला कार्यशाला का अयोजन रखा गया तत्पश्चात् विधायक कल्पना देवी, जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित बडी संख्या में महिलाओं ने वाहन रैली निकालकर अधिनियम का समर्थन किया, होटल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन दिया गया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बैनर पर हस्ताक्षर कर अधिनियम का समर्थन किया।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुये लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने बताया कि यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें समाज में एक सशक्त पहचान दिलाना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं को मौका देने की जरूरत है, वह हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाना जानती है। नारी शक्ति का उदयः एक नए भारत की ओर कदम है।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कानून देश की महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और 76 वर्षों का इंतजार खत्म करेगा। उन्होंने इसे महिला-नेतृत्व विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया, जिससे संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी।
उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग सुनिता डागा ने कहा कि महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, व्यवसाय और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान एक उज्जवल भविष्य एवं एक स्वस्थ, सक्रिय समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जो महिलाओं को सम्मान, समानता और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि सभी को मिलकर महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच अपनानी होगी और उनके सशक्तिकरण में सहयोग देना होगा। महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी पूनम जैन ने बताया कि जीवन में अनेको चुनौतियां होने के बावजूद महिलाएं अपने साहस, आत्मविश्वास और मेहनत से आगे बढ़ रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं। अधिनियम को समर्थन देने को लेकर, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की कडी में 16 अप्रेल को सुबह 6 बजे शहिद स्मारक से आर्ट गैलरी तक महिलाओं द्वारा पदयात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन की जिला टीम सहित बडी संख्या में महिलाओं ने अपनी सहभागिता दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement