Rice millers problems will be resolved in a time-bound manner - Bharat Bhushan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चावल मिलरों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होगा-भारतभूषण

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जून 2018 4:39 PM (IST)
चावल मिलरों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होगा-भारतभूषण
चंडीगढ़। चावल मिल एसोसिएशनो ने पंजाब के खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री भारत भूषण आशु से मुलाकात की। इस दौरान आशु की ओर से एसोसिएशनों की ओर से उठाए गए सभी लंबित मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में खाद्या आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के.ए.पी सिन्हा, निदेशक अनंदिता मित्रा व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान चावल मिलरों की ओर से उठाई गई ऐसी मांगे जिनका भारत सरकार या भारतीय खाद्य निगम से संबंध है पर आशु ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर पंजाब सरकार के हितों को सरंक्षित करते हुए भारत सरकार के समक्ष मिलरों के हक में मामला उठया जाएगा। इसके अलावा मंत्री ने उन मांगों के हल का भी आश्वासन दिया जिनका संबंध राज्य सरकार व उनकी खरीद एजेंसियों से हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर समयबद्ध तरीके की उचित कार्रवाई की जाएगी। अंत में चावल मिल एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से हुई इस मुलाकात पर संतोष जाहिर करते हुए उनका धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement