Advertisement
RGHS: अब चिकित्सा मंत्री बोले- गड़बड़ी पर होगा सख्त एक्शन, योजना को बनाएंगे और बेहतर

ग्रिवांस रिडरेसल सिस्टम होगा विकसितः
बैठक में बताया गया कि योजना के सुचारू संचालन के लिए एक ग्रिवांस रिडरेसल सिस्टम विकसित किया जाएगा। साथ ही, पोर्टल पर भी फीडबैक का ऑप्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे योजना के क्रियान्वयन या इसका लाभ लेने में आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जा सकेगा और लाभार्थियों से जरूरी फीडबैक भी मिल सकेगा। राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने योजना के विभिन्न पक्षों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास है कि फुल प्रूफ सिस्टम विकसित हो, जिससे किसी भी स्तर पर कोई भी अनियमितता नहीं हो। योजना में तकनीकी स्तर पर भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। परियोजना निदेशक शिप्रा विक्रम ने आरजीएचएस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आरजीएचएस योजना से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


