मंडी। जिले के रिवालसर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब इस क्षेत्र के युवक-युवतियां भी घर के नजदीक यानि राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ, अरविंद सहगल ने बताया कि वाणिज्य विषय के प्राध्यापक ने काॅलेज में अपना कार्यभार संभाल लिया है और अब इस काॅलेज में इसी सत्र से वाणिज्य की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि काॅलेज में संगीत के प्राध्यापक भी जल्द कार्यभार संभालने वाले हैं जिससे इस विषय की पढ़ाई भी यहां पर शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि इस समय काॅलेज में कला संकाय में सात विषयों पर स्नातक तक की कक्षाएं जिनमें अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, गणित व समाजशास्त्र की चल रही हैं जिसके लिए कुशल, प्रशिक्षित व अनुभवी स्टाफ मौजूद है। काॅलेज भवन का निर्माण भी शुरू हो चुका है व संगीत (वादन) का पद भी सृजित हो चुका है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को काॅलेज शिक्षा के लिए रिवालसर काॅलेज में प्रवेश दिलाएं ताकि उन्हें उच्च शिक्षा मिल सके।