Revision of electoral rolls program announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 5:39 PM (IST)
मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित
जयपुर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेश की सभी दो सौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय कक्ष में प्रमुख राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। वहीं इस कार्यक्रम के घोषित होने के बाद चुुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे। भगत ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18 नवम्बर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। निवार्चन विभाग के अनुसार 18 नवम्बर से 9 दिसम्बर,2016 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का पठन एवं सत्यापन 26 नवम्बर एवं 3 दिसम्बर को किया जाएगा व 26 दिसम्बर, 2016 तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी क्रम में 26 दिसम्बर तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कन्ट्रोल टेबल अपडेट करना, पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 जनवरी, 2017 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से यथाशीघ्र मतदाता केन्द्रों पर अपने दल के बूथ स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि युक्तिकरण की कार्यवाही के दौरान पूर्व से स्थापित 45,334 मतदान केन्द्रों में से 57 मतदान केन्द्रों को समाहित किया गया है। इस दौरान शुद्ध रूप से 4,620 नए मतदान केन्द्र स्थापित किये गए, जिसके पश्चात राज्य में कुल 49,954 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement