Reviewed various schemes run in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

khaskhabar.com: बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 6:36 PM (IST)
प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
जयपुर । स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बुधवार को स्वायत्त शासन भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश में जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा, अतिरिक्त निदेशक मुकेश कुमार मीणा, उपनिदेशक प्रशासन डाॅ विरेन्द्र सिंह, सचिव भर्ती आयोग श्रीमती अल्का मीणा, उपनिदेशक (सतर्कता) प्रिती पंवार, मुख्य अभियन्ता भुपेन्द्र माथुर, मुख्य नगर नियोजक आर.के. विजयवर्गीय, परियोजना निदेशक एस.आर.मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता भुवन भास्कर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा प्रारम्भ में अपना-अपना परिचय दिया गया। बाद में निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने विभाग द्वारा प्रदेश में जारी भारत सरकार एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत योजना), स्मार्ट सिटीज मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), ह्नदय, प्रधानमंत्री जन आवास योजना, दीन दयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, गौरव-पथ, अन्नपूर्णा रसोई योजना, एनर्जी सेविंग परियोजना एवं आरओबी/आरयूबी परियोजना की जानकारी दी। इस दौरान योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों ने योजनाओं का प्रगति विवरण भी प्रस्तुत किया।
बैठक में शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग सिद्धार्थ महाजन ने सभी अधिकारियों से विभाग में जारी योजनाओं पर संक्षिप्त नोट तैयार करवाने के निर्देश भी दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement