Advertisement
पहलगाम हमले का बदला लेना समय की मांग, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी : मुकेश अग्निहोत्री

उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। अग्निहोत्री ने कहा, "इस तरह के कायराना हमले देश की संप्रभुता पर हमला हैं। केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाकर आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सबक सिखाना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर राष्ट्रीय एकता दिखानी होगी। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक को केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की जरूरत है। इस हमले का बदला अवश्य लिया जाना चाहिए।"
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर भी बात की। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने परियोजना में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क की पर्यावरणीय मंजूरी (एनवायरमेंटल क्लीयरेंस) पिछले तीन महीनों से केंद्र सरकार के पास लंबित है, जिसके कारण परियोजना का काम रुका हुआ है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। यदि केंद्र सरकार जल्द से जल्द पर्यावरणीय मंजूरी दे दे तो जमीन सुधारीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार इस परियोजना को हर हाल में मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना न केवल राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि देश की दवा उद्योग में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


