अमृतसर। बाघा बोर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान पाकिस्तान की तरफ से पत्थर फैंकने की घटना के बाद बीटिंग रिट्रीट पर पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे सोमवार को सैलानियों को बिना रिट्रीट देखे
निराश वापिस जाना पड़ा। भारत की सर्जिकल स्टाइक के बाद भी एक बार बंद हो गई थी।
अटारी बॉर्डर पर
हर रोज़ होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में हजारो सैलानी पहुँच कर देश भक्ति के
नारे लगाते है लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सैलानियों का दाखिला बन्द कर
दिया गया था।
पाकिस्तान की तरफ से अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट के समय पत्थर फैंके गए जिसके
बाद बीएसएफ अदिकारियों ने पाक रेंजर के साथ मीटिंग कर इस बात से अवगत
करवाया। 00 आज फिर से एक बार सैलानियों को निराश वापिस जाना पड़ा सैलानियों
का कहना है की वह पहली बार आये है लकिन उनकी आशा अभी भी पूरी नहीं हो पायी
उनका कहना है की कल जब उन्हें पता चला की वह आज रिट्रीट सेरेमनी देख सकते
है तो उन्हें ख़ुशी हुई लेकिन यहाँ पहुँच कर पता चला की वह दोबारा से
सैलानियों पर पाबंदी लगाई गयी है तो उन्हें दुःख हुआ।गुहाटी से आयी है अमोला का कहना था कि जब प्लान किया था उस समय वॉर नहीं थी लकिन यहाँ पहुँच
कर पता चला की सैलानी का दाखिला बन्द है तो उन्हें बहुत दुःख हुआ। वही दिल्ली के निमाण स्कूल से स्कूल के बच्चो को लेकर पहुंचे अजय
कुमार का कहना है की वह बच्चो में देश भक्ति का जज्बा जगाना चाहते थे और
सैनिको को बताना चाहते थे की वह हमेशा उनके साथ है और उन्हें दुःख लगा की
वह रिट्रीट नहीं देख पाएंगे लकिन उन्हें आशा है की वह दोबारा आएंगे और फिर
से रिट्रीट देख पाएंगे