Resolve complaints with sensitivity: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संवेदनशीलता के साथ करें परिवादों का निस्तारण : जिला कलक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 8:59 PM (IST)
संवेदनशीलता के साथ करें परिवादों का निस्तारण : जिला कलक्टर
धौलपुर। माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के साथ अटल जन सेवा शिविर का आयोजन जिले के सभी उपखण्डों पर हुआ। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सैंपऊ उपखण्ड के पंचायत समिति सभागार में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करवाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी परिवादों का यथा संभव समाधान किया जाये जिससे अधिकतम परिवादी संतुष्ट हो सकें। जनसुनवाई के दौरान लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए समय पर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अविलम्ब और प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें तथा उनके निस्तारण के संबंध में की गयी कार्यवाही की सूचना भी परिवादी को देना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी हेमन्त कुमार घनघोर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement