Reopen the Electricity Department Grievance Redressal Centre in Sector 26: Krishan Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली विभाग का शिकायत निवारण केंद्र दोबारा सेक्टर-26 में खोला जाए: कृष्ण लाल

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 2:05 PM (IST)
बिजली विभाग का शिकायत निवारण केंद्र दोबारा सेक्टर-26 में खोला जाए: कृष्ण लाल
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26 के प्रधान कृष्ण लाल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मांग की है कि टिम्बर मार्केट सेक्टर-26 में बिजली विभाग के शिकायत निवारण केंद्र को दोबारा खोला जाए। कृष्ण लाल ने कहा कि बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26, टिम्बर मार्केट, ग्रेन मार्केट, पुलिस कॉलोनी, टीटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलोनी तथा ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 के निवासियों और दुकानदारों की सुविधा के लिए बिजली विभाग द्वारा टिम्बर मार्केट में शिकायत निवारण केंद्र खोला गया था। इस केंद्र में इन सभी क्षेत्रों के लोग बिजली संबंधी अपनी शिकायतें दर्ज करवाते थे और उनका समाधान भी किया जाता था। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो महीनों से बिजली विभाग द्वारा इस शिकायत निवारण केंद्र को सेक्टर-26 से बंद करके सेक्टर-7 में स्थानांतरित कर दिया गया है। सेक्टर-7 दूर होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और ऐसे लोगों के लिए इतनी दूर जाकर शिकायत दर्ज करवाना बेहद मुश्किल हो गया है, जो स्वयं वहां तक नहीं पहुंच सकते।
कृष्ण लाल ने प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मांग की है कि आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के शिकायत निवारण केंद्र को दोबारा सेक्टर-26 में ही खोला जाए, ताकि आसपास के सभी क्षेत्रों के निवासी आसानी से अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवाकर उनका समय पर समाधान करवा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement