Refrigerator compressor explodes in Chars shop, two injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाय की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटा, दो जने घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2023 2:36 PM (IST)
चाय की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटा, दो जने घायल
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर फ्रिज का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। जिसके चलते दुकान का सामान उछलकर रोड पर जा गिरा। घटना में दुकान में मौजूद दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के घुटने और दूसरे के हाथ पर हल्की चोटें लगी हैं। घटना के समय दुकान में रसोई गैस के 4 गैस सिलेंडर भी थे और गनीमत रही कि इनको कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसा यूनिवर्सिटी रोड पर अमृत तुल्य चाय की दुकान पर बीती रात हुआ था। उस समय दुकान संचालक साइड में खड़ा हुआ था और दो युवक बैठे हुए थे। अचानक फ्रिज का कंप्रेशर फटने के साथ तेज धमाका हुआ और दुकान का सामान उछलकर रोड पर जा गिरा। हादसे की सूचना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दुकान हो गई जर्जर
ब्लास्ट इतना भयंकर हुआ कि दुकान पूरी तरह से जर्जर स्थिति में होते हुए उसके अंश सड़क पर दूर-दूर तक जाकर बिखर गए। घटनाक्रम के साथ ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना के साथी प्रशासनिक आला अधिकारी व संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुँच गए। आपदा विभाग और दमकल विभाग ने राहत पहुंचाई।
शॉर्ट सर्किट या हाई वोल्टेज रहा कंप्रेशर के फटने का कारण
शॉर्ट सर्किट या हाई वोल्टेज के कारण कंप्रेशर फटने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार फ्रिज के कंप्रेशर में हाइड्रोजन कार्बन गैस होती है। आग के संपर्क में आने से क्रप्रेशर फट सकता है। शॉर्ट सर्किट, हाई वोल्टेज आने या क्रप्रेशर के ज्यादा गर्म होने पर भी इसके फटने की संभावना हो सकती है। कभी कभी रेफ्रिजिरेटर के कंप्रेशर के जरिए गैस आगे बढ़ाने पर फ्रिज का पिछला हिस्सा गर्म हो जाता है इससे क्रप्रेशर कॉइल सिकुड़ जाते हैं गैस फंस जाती है इससे भी हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement