Reflectors fitted to vehicles to prevent accidents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटना रोकने के लिए वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाये

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 8:34 PM (IST)
दुर्घटना रोकने के लिए वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाये
बठिंडा। सडक़ दुर्घटनायों को रोकने के लिये नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा यातायात पुलिस की सहायता से वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाये गये। इस टीम में संस्था की तरफ से राकेश जिंदल, अमन सिंगला, प्रिंस पुरी, अभिषेक कौशल, गौतम शर्मा, शिवम तथा यातायात पुलिस की तफ से सिपाही हरबंस सिंह तथा चरणजीत सिंह शामिल हुये। इस टीम की तरफ से मलोट रोड पर वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाये गये। संस्था के सदस्य अमन सिंगला ने बताया कि अधिकतर ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगे न होने के कारण भयंकर दुर्घटनायें हो जाती है जिससे जान-माल दोनों को नुक्सान होता है। मालवा क्षेत्र में पड़ रही धुंघ के कारण अक्सर ट्रेक्टर-ट्रालियां बिना रिफ्लेक्टर के नजर ही नहीं आती। दुर्घटनायों का कारण बनती हैं। इसके अतिरिक्त बहुत से अन्य वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण भी सडक़ दुर्घटनायें होती रहती हैं। इसलिये यह अभियान चलाया गया है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement