REET exam Today, Internet shutdown in 4 districts -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज REET का आयोजन, भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाईमाधोपुर में इंटरनेट बंद

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 10:18 AM (IST)
आज REET का आयोजन, भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाईमाधोपुर में इंटरनेट बंद
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से रविवार को प्रदेश के 2253 परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) हो रही है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए भरतपुर संभाग के चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। परीक्षा केन्द्र स्थित फोटोकाॅपियर, फैक्स मशीन आदि सुविधा भी सीज रहेंगी। संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार ने बताया कि परीक्षा समय में भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाईमाधोपुर में 2जी/3जी/4जी/डाटा, इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया की इंटरनेट सेवाएं काम नहीं करेंगी। रीट में कुल 9,79,768 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। द्वितीय स्तर की परीक्षा में करीब 8 लाख अभ्यर्थी हैं, जबकि बाकी अभ्यर्थी प्रथम और दोनों स्तर की परीक्षा में बैठेंगे। स्तर द्वितीय (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आैर स्तर प्रथम (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा द्वितीय पारी दोपहर 2.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement