Receive compensation to those who suffered heavy losses Notbandi Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से भारी नुकसान के शिकार हुए लोगों को मिले मुआवजा: कांग्रेस

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 6:36 PM (IST)
नोटबंदी से भारी नुकसान के शिकार हुए लोगों को मिले मुआवजा: कांग्रेस
बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में जिला देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला देहात कांग्रेस कार्यालय बीकानेर में एकत्रित हुए । इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं बीकानेर जिले के कांग्रेस ऑर्डिनेटर प्रभारी तसवीर सिंह की मोजूदगी में जिला देहात कांग्रेस कार्यालय, बीकानेर से पैदल मार्च एवं मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते हवे जिला मुख्यालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत कर बीकानेर सहित सम्पूर्ण भारत में नोटबंदी के जरिये मोदी सरकार द्वारा किये भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच एवं नोटबंदी के चलते भारी नुकसान के शिकार हुवे लोगों को मुआवजा देने की मांग की। कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी कि कांग्रेस पार्टी की जनता के हित में प्रमुख पांच मांगे कि मोदी सरकार ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी हैं, तब से ही भाजपा ने देश की जनता को संकट में डालने का काम किया है, और इस नोटबंदी के कारण भारत देश 25 साल पीछे चला गया हैं। जिला प्रमुख सुशीला सिंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो जनहित मांगे है, पुरी नही करने पर बीकानेर के समस्त कांग्रेसी रोड़ो पर उतर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी कभी भी देश की जनता के साथ हो रही अत्याचार को सहन नहीं करेगी।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement