RBI bans district cooperative banks from exchange of notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गड़बडिय़ों पर सहकारी बैंकों में नोट बदलने पर रोक

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 09:06 AM (IST)
गड़बडिय़ों पर सहकारी बैंकों में नोट बदलने पर रोक
बिजनौर। नोटबंदी के फैसले के बाद एक तरफ जहां बैंक ब्रांचों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, वहीं कई जगह गड़बडिय़ों की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरबीआई ने लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए देश की सभी जिला सहकारी बैंकों पर नोट बदलने पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने आदेश जारी कर सभी जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं में एक हजार और 500 के नोट बदलने पर रोक लगा दी है। आरबीआई को इन बैंकों से लगातार गड़बड़ी कर अपने परिचितों के नोट बदलने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। फिलहाल इन बैंकों के ग्राहक परेशान हैं और बैंकों की शाखाओं के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है। आम तौर पर सहकारी बैंकों में चेयरमैन से लेकर अधिकांश पद सियासी तौर पर भरे जाते हैं। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement