सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर केसी वर्मा ने गुरूवार को रवांजना चौड़ स्थिस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्कूल की कक्षा 12 में बालकों को करीब एक घंटे तक अध्यापन करवाया और शिक्षण स्तर सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश संस्था प्रधान को दिए। वहीं बालकों के शौचालय की साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। जिला कलक्टर ने खाद्यान्न के स्टाॅक के साथ पोषाहार की गुणवत्ता की भी जांच की।