ravan worship on dussehra celebration in kanpur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां विजयदशमी पर होती है रावण की पूजा, वर्ष में 1 दिन खुलता है मंदिर

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 6:47 PM (IST)
यहां विजयदशमी पर होती है रावण की पूजा, वर्ष में 1 दिन खुलता है मंदिर
विजयदशमी के पावन दिन पर मंगलवार को दशानन का मन्दिर का पट् भक्तों के लिए खोल दिया गया। साल में एक बार मन्दिर का पट्ट खुलने से रावण की पूजा करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ कैलाश मन्दिर में देखने को मिली। मन्दिर में दशानन की पूजा करने आये शिवम का कहना है कि लंकापति रावण बहुत ही विद्वान और शंकर भगवान का सबसे प्रिय भक्त था। मन्दिर के पुजारी का कहना है कि यह मन्दिर 1868 में स्थापित है, दशानन को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं नीले पुष्प चढ़ाती है। यह भी एक मान्यता है कि इससे उनके पति की आयू लम्बी होगी। लंकापति रावण को प्रसन्न करने के लिए शहर के साथ कई जनपदों से भक्त मन्दिर में पहुंचे। रावण का पूजन शहर में लगभग दो सौ वर्षों से हो रहा है दशानन भक्त लंकेश का पूजन कर उनसे वही शिक्षा मांगते है जो दशानन ने मृत्यु के समय प्रभु श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण को दिया था यानी भक्त लंकेश को पूजकर समय का महत्व बुद्धि विवेक व अहंकार को त्यागने का वरदान मांगते है पूजन के दौरान नीले पुष्प व सरसों का तेल दशानन को अर्पित किया जाता है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement