Ration Dealer Dacoity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन डीलर की दबंगई ने छीना गरीबों का कोटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 9:02 PM (IST)
राशन डीलर की दबंगई ने छीना गरीबों का कोटा
मैनपुरी। जिले में किशनी की बसैत ग्रामसभा में एक राशन डीलर की दबंगई का आलम ये है कि वो अपनी दबंगई के चलते गरीबों को उनके हिस्से का राशन भी नहीं दे रहा है। साथ ही जब गरीबों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से की, तो राशन डीलर के समर्थकों ने गरीबों के साथ गाली गलौच की और ये कहते हुए भगा दिया कि कहीं भी शिकायत कर लो, राशन नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास गृहस्थी और अन्त्योदय कार्ड भी है, लेकिन उन्हें राशन दिए बिना उनके कार्ड में ये राशन चढ़ा दिया गया। राशन डीलर से इसकी बात करने गए तो उसकी ओर से गाली गलौच की गई। उन्होंने कहा कि कई गरीबों को आधा राशन देकर पूरा चढ़ा दिया जाता है तो किसी को बिलकुल राशन नहीं देकर पूरा राशन चढ़ा दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि वे इसकी शिकायत करने एसडीएम के पास पहुंचे तो मौके पर एक अधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई। लेकिन इसके बाद भी उन्हें राशन का वितरण नहीं कर गाली गलौच की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement