Rathore statement, Rahul Gandhi inauspicious day roadshow and public meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राठौड़ का बयान, राहुल गांधी ने अशुभ दिन रोड शो और जनसभा की

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अगस्त 2018 8:47 PM (IST)
राठौड़ का बयान, राहुल गांधी ने अशुभ दिन रोड शो और जनसभा की
जयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा और रोड शो को फ्लॉप शो बताया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की रामलीला मैदान में जो सभा आयोजित की गई, वह सीएम वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान एक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम के बराबर थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गजों ने रामलीला मैदान चुनकर अपनी राजनीतिक हार मान ली है और अगर हिम्मत होती तो, अमरूदों के बाग में राहुल गांधी की जनसभा आयोजित करवाते। राठौड़ ने यह भी कहा कि शास्त्रों के मुताबिक आज अमावस्या का दिन है और अशुभ दिन राहुल गांधी का रोड़ शो और जनसभा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करवाई है। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा को देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा का पहला चरण सम्पन्न हो चुका है, लेकिन इस दौरान जो जनसैलाब उमड़ा, वह यह बताने के लिए काफी है, राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी कार्य किए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement