rape by husband friend in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 9:53 PM (IST)
पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के ग्राम गिझौड़ में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) नगर द्वितीय अजय चैधरी ने बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति का दोस्त अजय उर्फ विनोद उसके घर पर ही उनके साथ रहता था। रविवार रात जब उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया तो उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो अजय ने उसके साथ मारपीट की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement