Rape and murder of innocent girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम बच्ची की रेप और हत्या से इलाके में फैली सनसनी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 07:40 AM (IST)
मासूम बच्ची की रेप और हत्या से इलाके में फैली सनसनी
इलाहाबाद के करछना थाना अंतर्गत बसही गांव के कालू का पूरा में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप एवं उसके बाद उसकी हत्या कर लाश धान के खेत में फेकी रेप के बाद हत्या से इलाके में सनसनी फैली पुलिस मौके पर पहुँची अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज। करछना थाना क्षेत्र के कालू का पूरा बसही गांव के राम कैलाश यादव के चार सन्तानो में दूसरे नम्बर की बेटी पायल 8 वर्ष व तीन बेटे है शनि सूरज और शेखर जिनके घर के बगल दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा है जिसमें रात 12 बजे तक गाना बजाना का कार्यक्रम चल रहा था उसके बाद वहाँ से सभी सोने के लिए चले गए मृत बच्ची पायल और उसका बड़ा भाई शनि 10 वर्ष घर के बाहर दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई में सोये हुए थे और माता-पिता व दोनों भाई घर के अंदर सो रहे थे। राम कैलाश के अनुसार 12.30 तक उठे एवं पायल को साल उड़ाया फिर रात में दो बजे फिर नीद खुली तो पायल के चारपाई पर न होने पर अगल बगल और पूजा पंडाल में खोजा पर न मिलने की दशा में घर लौट आया। कि कही सो रही होगी। सुबह बगल की एक लड़की शौच को गयी हुई थी जहां साल फेकी दिखी तो आकर परिजनों को सूचना दी। भाग कर सब पहुँचे तो धान के खेत में लहूलुहान अवस्था में पायल को मृत अवस्था में पाया। जिसकी सूचना प्रधान के साथ पुलिस को दी गयी।जानकारी मिलते ही मौके पर एसओ, सीओ, एसपी यमुनापार, एसएसपी, समेत डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम पहुँची, घटना की जाँच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement