Ranvir and Jacqueline danced in the royal wedding in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां शाही शादी में लगाए रणवीर व जैकलीन ने ठुमके

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 6:56 PM (IST)
यहां शाही शादी में लगाए रणवीर व जैकलीन ने ठुमके
उदयपुर। लेकसिटी में आयोजित इंडोनेशियन कंपनी इंडोरामा कारपोरेशन समूह के प्रकाश लोहिया के भतीजे की शादी में फिल्मी सितारे नजर आए। इस शादी में बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडिस, रणवीर सिंह और सिंगर शंकर महादेवन सहित कई हॉलीवुड सितारे लेक सिटी पहुंचे। शादी में हिस्सा लेने के लिए तीन दिन से फिल्मी सितारों, नेताओं सहित कई देशों के नेताओं, उद्योगपतियों का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला बना रहा। संगीत सेरेमनी के लिए उदयपुर के जग मंदिर होटल को विशेष तौर पर सजाया गया। जैकलीन फर्नांडिस और रणवीर सिंह ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया। वहीं बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने भी परफॉर्मेंस दिया। सभी बाराती सजी-धजी नावों में बैठकर जग मंदिर होटल पहुंचे। मेहमानों के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। समारोह में खाड़ी देशों के कई शेखों ने शिरकत की। इन मेहमानों को लाने के लिए कई चार्टर प्लेन लगाए गए हंै। कौन हैं प्रकाश लोहिया खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement