khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 11:03 AM (IST)
प्रकाश लोहिया उन गिने-चुने भारतवंशियों में से हैं, जिन्होंने अपना
शुरुआती जीवन भारत में बिताया और फिर विदेशों में अरबों डॉलर का साम्राज्य
खड़ा किया। टेक्सटाइल और पेट्रोकैमिकल क्षेत्र की कंपनी इंडोरामा कारपोरेशन
के मुखिया प्रकाश इंडोनेशिया के नागरिक हैं। आज से चार दशक पहले 19 साल की
उम्र में वे इंडोनेशिया गए थे। प्रकाश लोहिया की शादी लक्ष्मीनिवास मित्तल
की बहन सीमा से हुई। प्रकाश इंडोनेशिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं।
प्रकाश लोहिया की पॉलीएस्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। 62
साल के इंडोरामा कारपोरेशन के मालिक प्रकाश की कुल संपत्ति 4.6 अरब डॉलर है
और फोब्र्स के मुताबिक उनका परिवार एशिया के 50 सबसे धनी परिवारों में
शामिल है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा