Advertisement
औरैया में सोमवार से शुरू होगी रामलीला, इससे पहले निकाली शिव बारात

शिव बारात के दौरान जगह-जगह पर शिव बारात का स्वागत सम्मान किया गया। बारात में रथों पर भगवान परशुराम, कुबेर भगवान, ब्रह्मा जी, नारद जी सहित लंकापति रावण, नौ देवियों का रूप मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा सहित अन्य देवियों को रथों पर सवार किया गया था। विभिन्न देवी-देवताओं के साथ शिव जी की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसके साथ ही भूत पिशाच भी बारात के साथ चल रहे थे। यह भूत पिशाच बच्चों में सिहरन पैदाकर रहे थे। शिव बारात के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चौक-चौबंद रही।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सहित राजकुमार सक्सेना, चंदू तिवारी, लालजी तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, गोपालजी दुबे, रविकांत बाजपेई, सतीश यादव, कमलकांत वर्मा, शिवदास वर्मा, रविंद्र भदोरिया, गौतम शुक्ला, सुनील दुबे, पूरन पांडे, संदीप त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही रथों पर सवार देवी देवताओं की सजीव झाकियों का आरती उतारकर स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
औरैया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


