नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के परिवार की कलह सुलझाने की जिम्मेदारी रामगोपाल यादव को दी गई है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह, बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल के बीच कलह चल रही है। मुलायम सिंह इस मामले में फंसे हुए हैं। एक तरफ है बेटा अखिलेश और दूसरी तरफ छोटा भाई शिवपाल सिंह। अब नए फॉमूर्ले के अनुसार रामगोपाल इस झगडे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। रामगोपाल की मुलायम सिंह से इस झगडे को सुलझाने को लेकर बात हुई।