Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ट्रस्ट ने दी सफाई, बैंक व्यवस्था को बताया जिम्मेदार

प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ना अपने आप में अच्छी बात है क्योंकि इससे पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को यह तय करना होगा कि वे किस समय से जांच शुरू करें, क्या यह जांच ट्रस्ट के गठन से शुरू होगी या किसी विशेष अवधि से। यह पूरी तरह जांच एजेंसी यानी एसआईटी पर निर्भर करता है कि वह किस दिशा में जांच को आगे बढ़ाती है।
उन्होंने यह भी दोहराया कि ट्रस्ट का इस मामले में किसी तरह का सीधा संबंध नहीं है। उनके अनुसार, बैंक द्वारा नियुक्त कर्मचारी और आउटसोर्स एजेंसी के लोग ही नकदी की गिनती और जमा करने का काम करते थे। ऐसे में यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी उन्हीं व्यवस्थाओं की होगी। ट्रस्ट के पास न तो उन कर्मचारियों के चयन का अधिकार था और न ही उनके सत्यापन की जिम्मेदारी।
इस पूरे मामले में जिन आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनके बारे में भी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इनमें से कुछ लोग केवल परिसर के भीतर व्यवस्था संभालने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी टिन्नू यादव को परिसर की देखरेख और वीआईपी दर्शन जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई थी क्योंकि वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि आते रहते हैं। ऐसे में हर किसी को परिसर में स्वतंत्र रूप से प्रवेश की अनुमति नहीं होती थी।
प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जांच सही दिशा में होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी निर्दोष को अनावश्यक रूप से फंसाया न जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


