ram janki vivah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामजानकी विवाह महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 9:29 PM (IST)
रामजानकी विवाह महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
जयपुर। बृज निकुंज सी-स्कीम में रामजानकी विवाह महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। शुकस प्रदाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में व्यासपीठ से जगदगुरू द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज ने अपनी रसमयी वाणी से भक्तों के समक्ष प्रवचन किए। आचार्य ने रामजानकी विवाह महोत्सव का वर्णन किया। इस अवसर पर कथा में आए हुए संतों का स्वागत किया गया। नृसिंह भगवान के दर्शन किए राजेन्द्रदास महाराज ने नृसिंह मंदिर बंशीवाले बाबा की बगीची बगरूवालों के रास्ते के अंत में पुरानी बस्ती पर स्थित नृसिंह भगवान के दर्शन किए। पुरानी बस्ती स्थित नृसिंह भगवान बंशी वाले बाबा की बगीची में प्रात: राजेन्द्रदास महाराज ने नव निर्मित मंदिर में प्राचीन विग्रह नृसिंहजी भगवान के दर्शन कर मंदिर के पूर्व महन्त रामदुलारेदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच के महन्त अवधेश दास ने रामानन्दीय पर परा के अनुसार राजेन्द्रदास महाराज का स्वागत किया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement