rally brought out by Vidhyarthi Mitra, handed a memorandum to the District Collector in Rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यार्थी मित्रों ने निकाली रैली, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 2:47 PM (IST)
विद्यार्थी मित्रों ने निकाली रैली, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजसमन्द। जिले के सैकड़ों विद्यार्थी मित्रों ने बुधवार को जिला उपाध्यक्ष प्रकाश नाथ योगी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की। बैठक में विद्यार्थी मित्रों को रोजगार मिले इस पर चर्चा की गई एवं शहर में रैली निकाली गई। विद्यार्थी मित्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध भी जताया। विद्यार्थी मित्र संघ के महासचिव भूपेंद्र दाधीच ने बताया कि बुधवार को विद्यार्थी मित्रों की रैली गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई। रैली चौपाटी, जल चक्की व 100 फीट रोड होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थी मित्रों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान कैलाश चंद्र जाट, प्रकाश चंद्र, प्रकाश नाथ, भूपेंद्र सहित सैकड़ों विद्यार्थी मित्र मौजूद थे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement