Rajendra Gudha episode will affect Congress in Rajasthan elections - Opinion Poll-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजेंद्र गुढ़ा प्रकरण का राजस्थान चुनाव में कांग्रेस पर पड़ेगा असर - ओपिनियन पोल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 6:13 PM (IST)
राजेंद्र गुढ़ा प्रकरण का राजस्थान चुनाव में कांग्रेस पर पड़ेगा असर - ओपिनियन पोल
नई दिल्ली/जयपुर । राजस्थान में करीब 58 फीसदी लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटाने से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान होगा।26 जून से 25 जुलाई के बीच सभी 200 विधानसभा सीटों पर 14,085 सैंपल साइज़ के साथ किए गए एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, 58.4 प्रतिशत लोगों को लगता है कि गुढ़ा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे।कांग्रेस पार्टी के ही 43.5 फीसदी लोगों को लगता है कि इसका असर पार्टी पर पड़ेगा।21 जुलाई को, गहलोत ने गुढ़ा को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया। उन्होंने अपनी ही सरकार को आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा था बजाय इसके कि मणिपुर की घटना पर बात करें। बीजेपी ने गहलोत की आलोचना करते हुए कहा था कि गुढ़ा को सरकार के खिलाफ सच बोलने की वजह से हटाया गया है।राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने भरोसा जताया कि वह फिर से सरकार बनाएगी जबकि भाजपा को उम्मीद है कि वह कांग्रेस सरकार को हटा देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement