नाटक का कथानक दर्शकों के लिये रूचिकर होने के साथ-साथ उसका नाटकीकरण कुमार
राजीव बखूबी किया। नाटक के कई दृश्य चित्र लुभावने व भाव प्रवण बन सके।
नाटक में नृत्य और संगीत का प्रयोग सुंदर बन सका।कलाकारों में बदली के रूप
में पूजा जोशी का अभिनय उत्कृष्ट बन सका वहीं रौबदार बींजा के किरदार में
अजय करण जोशी का अभिनय सशक्त व प्रभावशाली रहा वहीं विस्ता की भूमिका में
महेश चौधरी ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। साहूकार के चरित्र में उम्मेद सिंह
भाटी का अभिनय पात्रानुकूल बन सका। नाट्य समारोह के दूसरे दिन कोटा के
राजेन्द्र पंचाल द्वारा निर्देशित नाटक ‘‘कथा सुकवि सूर्यमल की’’ का मंचन
किया जायेगा।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा