Rajasthani Natya Samaroh from 13-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थानी नाट्य समारोह 13 से

khaskhabar.com: शनिवार, 07 दिसम्बर 2019 4:21 PM (IST)
राजस्थानी नाट्य समारोह 13 से
उदयपुर। भारतीय लोककला मण्डल, उदयपुर में 13 दिसंबर से राजस्थानी नाट्य समारोह का आयोजन होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि लोक कलाओं के सरंक्षण, संकलन एवं प्रचार-प्रसार के उद्धेश्य से भारतीय लोक कला मण्डल व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 दिसंबर तक राजस्थानी नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में 13 दिसंबर को रंगपृष्ठ संस्था, उदयपुर द्वारा डॉ. लईक हुसैन द्वारा निर्देशित नाटक अवतार, 14 दिसंबर को अभिनय गुरूकुल कल्चरल एज्यूकेशनल सोसायटी, जोधपुर द्वारा अरू-स्वाति व्यास द्वारा निदेर्शित नाटक रेवड़ एवं 15 दिसंबर को अभिषेक झांकल, जयपुर द्वारा निर्देशित नाटक दुविधा का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सायं ६.१५ बजे होने वाले कार्यक्रमों में दर्शकों का प्रवेश निः शुल्क रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement